Breaking News

अमृतसर में 27 नवंबर को रात 8 बजे होगी ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल :श्री गुरु रामदास अर्बन एस्टेट, एयरपोर्ट रोड पर आयोजित किया जाएगा

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पल्लवी मिश्रा।

अमृतसर, 26 नवंबर(राजन): पंजाब सरकार के गृह मामले विभाग (सिविल डिफेंस शाखा), चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों तथा स्पेशल डी.जी.पी. पंजाब होम गार्ड्स एवं डायरेक्टर, सिविल डिफेंस विभाग, पंजाब द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार 27 नवंबर 2026 को रात 8 बजे (20:00 बजे) श्री गुरु रामदास अर्बन एस्टेट, एयरपोर्ट रोड, अमृतसर में सिविल डिफेंस एयर रेड ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास सिविल डिफेंस की तैयारियों और क्षमता की जांच करने के उद्देश्य से करवाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि इस मॉक अभ्यास के दौरान लोगों को हवाई हमले की चेतावनी (Air Raid Warning Signal) के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सायरन दो मिनट तक ऊंची और नीची आवाज में बजाया जाएगा, जो हवाई हमले की चेतावनी का संकेत होगा।

उन्होंने बताया कि इस मॉक अभ्यास के दौरान डिप्टी कमिश्नर-कम-कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, अमृतसर तथा जिला कमांडर, पंजाब होम गार्ड्स-कम-एडिशनल कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, अमृतसर द्वारा निर्धारित किए गए क्षेत्र में ही ब्लैकआउट लागू किया जाएगा।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि निर्धारित क्षेत्र के निवासियों को ब्लैकआउट के दौरान सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखनी होंगी। हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। मॉक अभ्यास समाप्त होने के बाद ‘ऑल क्लियर’ (All Clear) का संकेत दिया जाएगा। इसके लिए सायरन लगातार ऊंची आवाज में दो मिनट तक बजेगा, जो अभ्यास की समाप्ति का संकेत होगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह मॉक अभ्यास 27 नवंबर 2026 को रात 7:55 बजे से 8:20 बजे तक चलेगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इस दौरान घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सिविल डिफेंस की तैयारियों और क्षमता की जांच करने के लिए करवाया जाने वाला एक नियमित मॉक अभ्यास है। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे इस संबंध में किसी भी प्रकार की गलत अफवाहों से सावधान रहें और बिना पुष्टि की गई जानकारी को आगे साझा न करें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस के  25 आईपीएस और 6 पीपीएस अधिकारियों के तबादले : कुलदीप सिंह अमृतसर पुलिस कमिश्नर नियुक्त

अमृतसर,25 नवंबर:पंजाब सरकार ने चुनाव से पहले 31 पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *