अमृतसर, 21 अगस्त (राजन): रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने नगर निगम के एक्सीएन विजय धीर व जे.ई. राजेश शर्मा के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार निगम के एडिशनल कमिश्नर द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कि निगम कि यूनियनों द्वारा दिए गए मांग पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि एक्सीएन व जे.ई. द्वारा एक विशेष समुदाय के विरुद्ध जातिसूचक शब्दावली का प्रयोग किया है। जिसकी ऑडियो सीडी में हो रही दोनों अधिकारियों के बीच आपसी बातचीत में एक विशेष समुदाय के विरुद्ध जाति सूचक शब्दावली भी है। सीडी भी साथ भेजी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Check Also
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया राशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू
अमृतसर, 9 अक्टूबर(राजन): नगर निगम द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग स्टैंड के ठेकेदार से बकाया …
Amritsar News Latest Amritsar News