अमृतसर, 20 अगस्त (राजन): पंजाब सरकार द्वारा बढ़ते कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते नये आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी 167 शहरों व कस्बों में लगने वाले कर्फ्यू के समय में तब्दीली कर दी गई है। अब यह कर्फ्यू शाम 7 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक लगेगा जबकि पहले इसका समय रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का था।
उक्त फैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा रिव्यू कमेटी के साथ बैठक के पश्चात लिया गया। नये आदेशों के अनुसार कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों जिनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला में 50 प्रतिशत गैर-जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी और इन शहरों सरकारी और निजी संस्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य करेंगे। विवाह समागमों व अंतिम संस्कार को छोड़कर सभी तरह की सभाओं पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट वाहनों व बसों में अब 50 फीसदी सवारियां बैठ सकेंगी जबकि कार में 3 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकेंगी। यह सभी आदेश 21 अगस्त से लागू होंगे।
Check Also
नगर कीर्तन रूट पर शराब, सिगरेट,तंबाकू और मीट की दुकानें बंद रखने के आदेश
डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर,23 अक्टूबर(राजन):डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह ने सेक्शन 163 B.N.S.S. के …
Amritsar News Latest Amritsar News