Breaking News

वित्त एंड ठेका कमेटी में मंजूर किए गए करोड़ों के विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी होने जा रहे हैं

8 नवंबर को हुई थी कमेटी की बैठक, 250 से अधिक विकास के प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी

29 नवंबर को फिर होगी वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक, करोड़ों के विकास कार्यों को देंगे मंजूरी : मेयर रिंटू

अमृतसर,24 नवंबर(राजन): नगर निगम की 8 नवंबर को हुई वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में मंजूर किए गए करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के अब वर्क आर्डर जारी होने जा रहे हैं। मीटिंग के एजेंडे में 250 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।
जिसमें बीआरटीएस रूट की मेंटेनेंस पर 4.95 करोड रुपए, वार्ड नंबर 53 के क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का स्टेच्यू, विज्ञापन पॉलिसी,गुमानपुरा गौशाला के और विकास, शहर में नए ट्यूबवेल, वाटर सप्लाई पाइप,,इंटरलॉकिंग टाइलों से गलियां, सड़कें, पार्कों का विकास, कम्युनिटी हॉल के निर्माण, रोड गुली चेंबर, स्ट्रीट लाइट कार्यों तथा अन्य विकास के कार्यों अब शुरू होने जा रहे हैं ।

29 नवंबर को फिर होगी कमेटी की मीटिंग : मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू

मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू

मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने   से  पहले शहर में जितने भी विकास कार्य शेष रह गए हैं उनको आने वाले दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा।उन्होंने कहां की  8 नवंबर को हुई वित्त ठेका कमेटी की बैठक में मंजूर किए गए समूह विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर  जल्द कार्य  शुरू करवा दिए जाएगे । उन्होंने कहा कि शहर के और भी जितने विकास कार्य शेष रह गए हैं, विशेषकर शहर की समूह वार्डों में लोगों को मूलभूत सुविधा देने के लिए विकास कार्यों को मंजूरी देने के लिए 29 नवंबर सोमवार को  वित्त एंड की कमेटी की मीटिंग बुला ली गई है। इस मीटिंग में भी करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों को मंजूरी दे दी जाएगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *