Breaking News

नगर निगम अधिकारी किसी भी एजेंसी की जांच से बचने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी को किए गए भुगतान की फाइलें कंगाल रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर।

अमृतसर, 28 नवंबर (राजन): नगर निगम अधिकारी किसी भी एजेंसी की जांच से बचने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और कूड़े की प्रोसेसिंग करने के लिए  एक कंपनी को दिए गए भुगतान की फाइलें कंगाल रहे है। अक्टूबर 2025 को नगर निगम द्वारा जिस कंपनी को ठेका की दिया गया था, उस कंपनी को पहले 6-7 महीना तक प्रति महीना 6 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया। जिसमें कूड़े की प्रोसेसिंग का भी भुगतान कर दिया गया। किंतु कंपनी द्वारा कूड़े की प्रोसेसिंग की ही नहीं गई। क्योंकि नगर निगम द्वारा कूड़े की प्रोसेसिंग करने के लिए कंपनी को कोई भी जगह नहीं दी गई। अब नगर निगम अधिकारी अब तक कंपनी को किए गए भुगतान की फाइलें कंगाल रही है। यहां तक की सोशल मीडिया पर कुछ गलत खबरें भी चल रही है कि अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम अमृतसर में ई डी की एंट्री हो चुकी है।

अधिकारी किए गए भुगतान को ठीक करने जा रहे

नगर निगम अधिकारी इस कंपनी को किए गए भुगतान को अब ठीक करने जा रहे है। नगर निगम द्वारा इस कंपनी को अलग अलग तरह के नोटिस भी जारी किए गए हैं। कंपनी का भुगतान भी पिछले दो-तीन महीने से बहुत कम हो रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कंपनी को कूड़े की प्रोसेसिंग करने का भुगतान पहले कर दिया गया था। निगम द्वारा कंपनी को कूड़े की प्रोसेसिंग का किए गए भुगतान को अब एडजस्ट करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ताकि किसी भी केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच की गई तो जांच में सब कुछ ठीक निकले।

दो कंपनियों का अभी तक कोई भी भुगतान नहीं हुआ

नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर शहर में चार कंपनियों को वर्क ऑर्डर जारी किए हुए हैं। इन चार कंपनियों में अक्टूबर 2025 को जिस कंपनी को ठेका अलाट किया था, उस कंपनी को करोड़ो रुपयो का भुगतान हुआ है। इसके अलावा मैकेनिक स्वीपिंग करने वाली एक कंपनी को मामूली सा भुगतान हुआ है। निगम द्वारा दो कंपनियों का अभी तक कोई भी भुगतान नहीं किया गया है। नगर निगम टेंडर कमेटी के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और अकाउंट ब्रांच के अधिकारी पिछले तीन दिनों से कागजात कंगाल रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भाजपा नेता जगमोहन राजू ने शहर की सफाई व्यवस्था और कूड़े पर करोड़ो रुपयो  का घोटाला करने के आरोप नगर निगम पर लगाए

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू। अमृतसर, 23 नवंबर (राजन): भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *