Breaking News

चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले होगी नगर निगम जनरल हाउस की बैठक, समूह विभागों से एजेंडे मांगे, पिछली मीटिंग 9 जुलाई को हुई थी

कुछ विकास के रह गए कार्यों की मंजूरी के लिए होगी हाउस मीटिंग: मेयर कर्मजीत रिंटू


अमृतसर,2 दिसंबर(राजन): नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक जल्द होने जा रही है। पिछली हाउस की बैठक 9 जुलाई को हुई थी। पंजाब में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव के चलते कुछ ही दिनों में आदर्श चुनाव  आचार संहिता लागू हो जानी है। आचार संहिता लागू होने के बाद हाउस मीटिंग नहीं बुलाई जा सकती। ऐसा होने पर निगम हाउस की अगली मीटिंग पंजाब में अगली सरकार बनने के बाद ही बुलाई जानी है। आचार संहिता लागू होने से पहले हाउस की मीटिंग के लिए निगम के समूह विभागों से एजेंडे मांगे गए हैं। 9 जुलाई को हुई की हाउस मीटिंग की पुष्टि के साथ-साथ पार्षदों से उनको आ रही समस्याओं को भी सुना जाएगा।

कुछ विकास के रह गए कार्यों की मंजूरी के लिए होगी हाउस मीटिंग : मेयर रिंटू

मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि शहर के कुछ विकास के रह गए कार्यों की मंजूरी के लिए जल्द हाउस की मीटिंग बुलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मीटिंग इलेक्शन कोड लागू होने  से पहले ही होगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *