Breaking News

टिकैत ने किया पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़, किसान संगठनों को करना चाहिए उसका बहिष्कार: सुरेश महाजन

अमृतसर,2 जून (राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने भारतीय किसान संघ और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत द्वारा क्रूर व अत्याचारी मुग़ल शासक औरंगजेब की कब्र पर माथा टेकने पर टिकैत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राकेश टिकैत ने औरंगजेब की कब्र पर माथा टेक कर पंजाब सहित सभी देश वासियों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर गहरी ठेस पहुंचाई है। ऐसा करके टिकैत ने पंजाबियों के विरुद्ध अपना असली चेहरा और मंसूबे बेनकाब कर दिए हैं। पंजाबियों इसके लिए कभी उसे माफ़ नहीं करेंगें। तत्कालीन क्रूर व अत्याचारी मुग़ल शासक औरंगज़ेब ने साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी को बड़ी क्रूरता से शहीद किया था और टिकैत द्वारा उस अत्याचारी की कब्र पर जा कर माथा टेकना पंजाबियों की भावनाओं से सीधा-सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने पंजाब सहित अन्य राज्यों के किसान संगठनों से राकेश टिकैत को दिए अपने समर्थन पर पुनर्विचार कर उसे वापिस लेने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेता के बहिष्कार की मांग की।

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार द्वारा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर लगभग 17.72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री  हरभजन सिंह ईटीओ, संत बलबीर सिंह सीचेवाल विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *