
अमृतसर,15 जून (राजन): भाजपा ह्युमन राईटस प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अतुल कपूर ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए गौरव मेहरा को प्रदेश का सह-संयोजक नियुक्त किया है। अमृतसर जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतुल कपूर ने गौरव मेहरा को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने गौरव मेहरा को पार्टी का सिरोपा पहना तथा मुंह मीठा करवा कर उनको शुभकामनाएं दीं तथा उनकी हौसला-अफजाई की। सुरेश महाजन ने इस अवसर पर गौरव मेहरा को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरव मेहरा पार्टी के कर्मठ युवा कार्यकर्त्ता हैं और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा एवं तनदेही से निभाते आए हैं। उनकी कार्यकुशलता को देख कर संगठन ने उन्हें इस पद से नवाज़ा है। सुरेश महाजन ने कहा कि गौरव मेहरा आगे भी पार्टी के प्रचार तथा प्रसार के लिए निरंतर कार्य करते हुए संगठन को और मज़बूत करेंगें।गौतम अरोड़ा ने इस अवसर पर गौरव मेहरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौरव मेहरा पहले भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे और उनकी पार्टी की प्रति निष्ठा एवं सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें भाजपा ह्युमन राईट्स प्रकोष्ठ का सह-संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव मेहरा अपनी नई जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगें।इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला सचिव सतपाल डोगरा, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, जिला प्रवक्ता अंकुश मेहरा, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मीडिया प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राघव खन्ना, जसपिंदर चौहान, सोनू अरोड़ा आदि उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News