Breaking News

सेहत विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान में तेजी लाई

अमृतसर,17 जून (राजन): सेहत विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान में तेजी ला दी है है। जिला सेहत अफसर डा.
भारती धवन की अगुआई में टीम ने श्री हरिमंदिर साहिब के निकट स्थित दुकानों में छापामारी की। अलग अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिन दुकानदारों के सैंपल फेल होंगे उन पर कार्रवाई होगी। डा. भारती ने बताया कि शहर में रोजाना लाखों श्रद्धालु आते हैं।
कुछ दुकानदारों के मिलावटी सामान बेचने कापता चलने पर  आज छापामारी की गई
है। सेंपल सील किए गए हैं। डा. भारती ने कहा कि मिलावटखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीम लगातार शहर के अंदरूनी इलाकों में चेकिग करते हुए सैंपल भर रही है। उन्होंने लोगों को अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई मिलावटी सामान बनता है तो विभाग को सूचित किया जाए। फूड इंस्पेक्टर
रजनी ने बताया कि छह सैंपल भरे गए हैं। इनमें पानी, दूध और मसालों के सैंपल शामिल है।

About amritsar news

Check Also

दीवाली/गुरुपर्व के अवसर पर पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस हेतु 8 से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

अमृतसर, 6 अक्टूबर(राजन): डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि दीवाली/गुरुपर्व के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *