
अमृतसर,13 मार्च:अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानियां हो रही है। गैस सिलेंडर के लिए लोगों को कई घंटे तक लाइनों में लगना पड़ 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब कई जगह घरेलू गैस भी नहीं मिली। पंजाब में कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए रोष प्रदर्शन, लड़ाई झगड़ा, ब्लैक मार्केटिंग और अन्य घटनाएं होने की सूचना मिल रही है।
अमृतसर में सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हुई। वहीं सिलेंडर न मिलने पर बुजुर्ग महिला रो पड़ी। उधर, सरकार और प्रशासन का दावा है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों के घरों में सप्लाई नहीं मिल रही। ऑनलाइन बुकिंग की इतनी कोशिशें हो रही हैं कि गैस कंपनियों के सर्वर ही ठप हो गए। इसलिए, बुकिंग कंफर्मेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड ही नहीं आए।
उधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी एलपीजी की कमी न आने दी जाए। जमाखोरी करने या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News