Breaking News

नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज मंगलवार  को कार्यभार संभालेंगे

कुमार सौरभ राज

अमृतसर 11 जुलाई (राजन): पंजाब सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी कुमार सौरभ राज की नियुक्ति अमृतसर नगर निगम कमिश्नर की गई  है। कुमार सौरभ राज ने आज  “अमृतसर न्यूज अपडेट्स” से बातचीत करते हुए कहा कि वह छुट्टी लेकर अपने निजी कार्य के लिए लखनऊ जा रहे थे। उनको नगर निगम कमिश्नर की नियुक्ति होने पर सूचना मिली। जिस पर वह रास्ते से ही वापस चंडीगढ़ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ से अमृतसर कल मंगलवार को आकर निगम कमिश्नर का कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालते वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। आज संदीप ऋषि बतौर नगर निगम कमिश्नर रिलीव हो गए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *