Breaking News

फोकल प्वाइंट एरिया में कैंप लगा विभाग ने एकत्रित किया 5 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, आज एकत्रित हुआ 35 लाख

फोकल प्वाइंट में कैंप लगाकर टैक्स एकत्रित करते हुए अधिकारी

अमृतसर,9 सितंबर (राजन):प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा टैक्स कलेक्शन के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। विभाग के नोडल अफसर सेक्टरी दलजीत सिंह द्वारा फोकल प्वाइंट एरिया में आज कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 5 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। दलजीत सिंह ने बताया कल होली सिटी में कैंप लगाया जा रहा है। निगम को आज भी 35 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ है। लोग 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 10 %रिबेट का लाभ ले रहे हैं। नगर निगम के रंजीत एवेन्यू कार्यलय के साथ साथ निगम के सभी जोनल कार्यालयों में बने सीएफ सी सेंटर में टैक्स जमा हो रहा है। भारी संख्या में लोग ऑनलाइन भी टैक्स जमा करवा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *