Breaking News

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीमा पार  से आ रहे नशे को लेकर चिंता जताई

अमृतसर,12 सितंबर (राजन):सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा अमृतसर में प्रेस कांफ्रैंस दौरान सीमा पार से आ रहे नशे को लेकर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अमृतसर व तरतारन में नशा तस्करी के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। सेना की शिकायत है कि लोकल अर्थारिटीज साथ नहीं दे रही हैं वर्ना सीमा पार से तो परिंदा भी नहीं आ सकता। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि जनता को जागरूक करने की जरूरत है। इससे ही देश में नशा तस्करी के मामले रुकेंगे। राज्यपाल बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत  मान के विदेश से आने पर उनके साथ इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सांसद औजला ने LPG वितरण में गड़बड़ियों और उपभोक्ताओं की परेशानी पर केंद्र सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की

सांसद गुरजीत सिंह औजला अमृतसर, 27 मार्च:अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने केंद्रीय पेट्रोलियम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *