Breaking News

बीएसएफ  हीरो मैराथन 2022 हुई,मैराथन में विजेताओं को बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने कैश प्राइज दिए

अमृतसर,29 अक्टूबर (राजन): शनिवार को बीएसएफ  हीरो मैराथन 2022 हुई। आजादी के अमृत महोत्सव का हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से बच्चे, युवा, महिलाएं व पुरुष इस मैराथन का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे। बीएसएफ की तरफ से आयोजित की गई इस मैराथन में विजेताओं को बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने कैश प्राइज दिए।42 किलोमीटर दौड़ का हिस्सा बनने के लिए युवा गोल्डन गेट पर इकट्ठे हुए।

जहां बीएसएफ  एडीजी वेस्टर्न कमांड पीवी रामा शास्त्री मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने 42 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। यह दौड़ अमृतसर बाइपास, खासा होते हुए सीधा अटारी बॉर्डर पर जाकर खत्म होगी।

वहीं 21 किलोमीटर दौड़ की शुरुआत वार मेमोरियल इंडिया गेट से शुरू की गई। वहीं, 10 किमी दौड़ को खासा के पास से रवाना किया गया।

विजेताओं को कैश प्राइज

42 किमी दौड़ के विजेता को 1 लाख, दूसरा स्थान पाने वाले को 50 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 30 हजार रुपए कैश प्राइज दिया गया। इसी तरह 21 किमी के विजेता को 50 हजार, दूसरा स्थान पाने वाले को 30 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपए दिए गए। 10 किमी दौड़ के विजेता को 25 हजार रुपए इनाम दिया। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले को 15 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 10 हजाररुपए इनाम दिया।

सुनील शेट्टी ने दिया विजेताओं को इनाम

युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी अमृतसर पहुंचे। सुनील शेट्टी ने अटारी बॉर्डर पर विजेताओं को रिसीव किया। इतना ही नहीं, विजेताओं को कैश प्राइस भीसुनील शेट्टी ने दिए । युवाओं को बीएसएफ जॉइन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

महिलाओं की दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप सम्पन्न:पंजाब की पलकप्रीत, जपनीत और अंजली ने कायम रखी सरदारी

अमृतसर, 20 फरवरी:गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के साइक्लिंग वेलोड्रोम में भारत सरकार की खेलो इंडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *