
अमृतसर, 29 नवंबर:पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईएएस अधिकारी राजी प्रमोद श्रीवास्तव विशेष मुख्य सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके पास रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के विशेष मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी था।
आईएएस अधिकारी वरुण रुजम को प्रबंधकीय सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के साथ सचिव, विजिलेंस विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी पहले नीलिमा के पास थी।
वहीं, आईएएस अधिकारी अभिनव त्रिखा को प्रबंधकीय सचिव, स्वतंत्रता सेनानी विभाग नियुक्त किया गया है। वह राजी प्रमोद श्रीवास्तव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
सरकार ने पीसीएस अधिकारी नवनीत कौर सेखों को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), एसएएस नगर नियुक्त किया है। वह सोनम चौधरी की जगह लेंगी। वहीं, सोनम चौधरी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), फतेहगढ़ साहिब लगाया गया है। हालांकि, सोनम चौधरी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत एसएएस नगर जिले में पंजाब विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1961 के अंतर्गत कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। आदेश में खाली पदों के कामकाज के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आंतरिक व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जारी आदेश की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News