Breaking News

पंजाब कांग्रेस निगम चुनाव को लेकर तैयार बर तैयार, 4 शहरों की कमेटियों का किया गठन

अमृतसर, 22 नवंबर (राजन):पंजाब में निगम चुनाव का अभी सरकार ने कोई नोटीफिकेशन जारी नहीं किया और ना ही निगम चुनाव के लिए वार्ड बंदी सर्वे पूरा किया गया है। पंजाब कांग्रेस निगम चुनाव को लेकर तैयार बर तैयार है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान  राजा वड़िंग ने आज पंजाब में 4 शहरों की कमेटियों का गठन किया है। इन चार बड़े शहरों में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला शामिल है। बता दें पिछले दो दिन से पंजाब प्रधान राजा वड़िंग लुधियाना में है।निगम चुनाव को लेकर लगातार लोगों से राबता बनाया जा रहा है। वहीं जो रूठे हुए वर्कर है उन्हें भी मनाया जा रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता लगातार आप सरकार को किसी न किसी मुद्दे में घेर रहे है। राजा वड़िंग ने जिन चार कमेटियों का आज ऐलान किया है इन कमेटियों में सीनियर लीडरशिप के साथ-साथ सांसद भी शामिल है। यही कमेटियां चुनाव में उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगाएगी। बता दें हर कमेटी कमेटी में पांच-पांच सदस्य शामिल किए गए हैं।

चारों शहरों के लिए गठित की गई कमेटी सदस्य  इस प्रकार

पटियाला
सुखजिंदर सिंह रंधावा,कुलजीत सिंह नागरा,डा. अमर सिंह,बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा,पवन गोयल
लुधियाना
राणा गुरजीत सिंह,सांसद रवनीत सिंह बिट्टू,विजय इंद्र सिंगला,सुखविंदर सिंह डैनी,हरदियाल सिंह कंबोज
जालंधर
सुखविंदर सिंह सरकारिया,संतोख सिंह,गुरकीरत सिंह कोटली,डा राज कुमार छब्बेवाल,जुगल किशोर शर्मा
अमृतसर
कवंरपाल सिंह,तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवागुरजीत सिंह औजला,अमित विज ,पवन अडिया

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम को दो निगराण इंजीनियर और मिले : निगम कमिश्नर ने तीनों निगराण इंजीनियरों में कार्य बांटे

अमृतसर,4 फरवरी (राजन): नगर निगम अमृतसर में पहले एक ही निगराण इंजीनियर संदीप सिंह कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *