Breaking News

बड़े अदारो के प्रॉपर्टी टैक्स की जांच निगम सेक्रेटरी  करेंगे, अन्य आदेश भी हुए जारी

अमृतसर,22 नवंबर (राजन): नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज के दिशा निर्देश अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने आदेश जारी किए है कि रानी का बाग स्थित सभी कमर्शियल अदारो के प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी जांच सेक्रेटरी नगर निगम करेंगे। कम टैक्स भरने वालों के विरुद्ध जल्द कार्रवाई होगी। इसके साथ-साथ शहर के सभी बड़े अदारो जिनको स्कूर्टनी  के नोटिस भेजे हुए हैं, उन केसों का भी आने वाले दिनों में निपटारा किया जाएगा और डिफाल्टर पार्टियों के विरुद्ध भी अभियान शुरू किया जाए।

मलवा और बागवानी वेस्ट उठाया जाए

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि सीएंड डी वेस्ट ( मलवा) और हॉर्टिकल्चर वेस्ट,पार्को और डिवाइडर से गिरे बागवानी वेस्ट को निगम का स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। निगम का बागवानी विभाग पार्कों और रोड डिवाइडर पर प्लांटेशन करेगा। इसके साथ साथ निगरान इंजीनियर सिविल सड़कों के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य करें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने विधानसभा में सीवरेज और पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट को लेकर उठाए मुद्दे

सदन में बोलते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।  अमृतसर, 7 अगस्त(राजन):पंजाब विधानसभा के चल रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *