Breaking News

आरटीए  लुधियाना की विजिलेंस द्वारा गिरफ्तारी के बाद, पंजाब के पीसीएस  अधिकारी हड़ताल पर

पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया।

अमृतसर, 8 जनवरी  (राजन):पंजाब के पीसीएस अधिकारी हड़ताल पर जा रहे हैं। अधिकारियों ने विजिलेंस लुधियाना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरटीए  लुधियाना की विजिलेंस द्वारा गिरफ्तारी के बाद ये फैसला पीसीएस अधिकारियों ने लिया है। पंजाब पीसीएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की आज बैठक हुई। बैठक में चर्चा की गई किआरटीए  नरिंदर धालीवाल को गलत तरीके से विजिलेंस ने फंसाया है।

एक प्राइवेट व्यक्ति के कहने पर एक जिम्मेवार अधिकारी पर इस तरह कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण

सिर्फ एक प्राइवेट व्यक्ति के कहने पर एक जिम्मेवार अधिकारी पर इस तरह कार्रवाई करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में अध्यक्ष डॉ रजत ओबेरॉय, वरिष्ठ सलाहकार लतीफ अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखप्रीत सिद्धू, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अविकेश गुप्ता, मेजर अमित सरीन आदि मौजूद रहे। फैसला लिया गया कि 9 जनवरी से लगातार एक सप्ताह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बैठक में लगभग 80 पीसीएस अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें सुखप्रीत सिंह सिद्धू, लतीफ अहमद, सकत्तर सिंह बल, अविकेश गुप्ता, मेजर अमित सरीन, अमरजीत सिंह बैंस, पूजा स्याल और अंकुर मोहिन्दरू शामिल थे।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें तरसेम चंद का मामला भी शामिल है, जो एसआईटी द्वारा एक स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बावजूद अभी भी लंबित है। एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि तरसेम चंद को फंसाने की साजिश रचने वाले लोगों के खिलाफ सरकार को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।

उच्च-स्तरीय कमेटी  का गठन हो

बैठक में संकल्प लिया गया कि सरकार को नरिंदर सिंह धालीवाल की वर्तमान गिरफ्तारी की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय कमेटी  का गठन करना चाहिए ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *