Breaking News

नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मीराकोट चौक से एक दर्जन रेहड़िया की जब्त

अमृतसर,12 जनवरी (राजन): नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मीराकोट चौक से एक दर्जन रेहड़िया जब्त की हैं। निगम के लैंड सुपरीटेंडेंट धर्मेंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ एडीसीपी ट्रैफिक  अमनदीप कौर, एसीपी ट्रैफिक राजेश कक्कड़  और ट्रैफिक विंग के अधिकारियों के साथ मीराकोट चौक में दस्तक दी। चौक में सड़कों पर भारी संख्या में रेहड़िया लगी हुई थी।

जिससे वहां पर ट्रैफिक जाम भी रह रहा था। निगम की टीम ने दो ट्रकों में एक दर्जन रेहड़िया, लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर सामान जब्त कर लिया। लोगों को  सड़कों पर रेहड़िया ना लगाने की चेतावनी दी गई। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने कहा ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *