
अमृतसर,7 अप्रैल (राजन):पंजाब में पैदा हुए माहौल के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने को कहा।दरअसल, अकाल तख्त की तरफ से श्री दमदमा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। बैठक खत्म होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी के चार पिल्लर में से एक प्रेस है। अकेले प्रेस नहीं, न्यायपालिका को भी छोटा किया जा रहा है। सरकार को पता होना चाहिए कि अगर चार पिल्लर छोटे किए तो बचना खुद भी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारें पंजाब की आवाज को दबाने की कोशिश करती हैं, जो संभव नहीं है । पंजाब और हरियाणा के लोगों को जितना दबाया जाएगा, वे उतने ही उभर कर आएंगे। अगर 75 सालों की बात करें तो सरकार ने पंजाब के साथ 75 वादे किए, लेकिन कोई पूरा नहीं किया।
वहीं उन्होंने मीडिया को भी सरकार को समय-समय पर चिकोटी काटने को कहा ताकि सरकार को पता चल सके कि मीडिया लोगों की आवाज है। वहीं उन्होंने एंटी सिख ड्राइव को तोड़ने के लिए पंजाब फोबिया ग्रुप बनाने को कहा, जिस पर सच दिखाया जाए।
पंजाब का माहौल किया जा रहा खराब
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब किया जा रहा है। सिख राज का झंडा था, उसे खालिस्तानी बता बदनाम करने की साजिश की गई। दमदमा साहिब में लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचे हैं, पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च किया गया। माहौल भयानक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह मंदभागा
है। पंजाबी बोलते रहेंगे- आवाज को दबा नहीं सकते। पंजाब में रोकोगे तो महाराष्ट्र से, यूएस से,अमेरिका से आवाज उठेगी।
खालसा स्थापना दिवस को गलत न बताया जाए
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस दौरान मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी पर अधिक से अधिक दमदमा साहिब में पहुंचने की अपील की। वहीं मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां नेशनल इंटरनेशनल मीडिया भी आया हुआ है। उनके शब्दों को सरबत खालसा न बताया जाए।
अमृतपाल के सरेंडर करने की चर्चा

वहीं सभा से पहले ऐसी चर्चा चली थी कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है। अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की विशेष सभा में उसके पहुंचने और फिर आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। अमृतपाल पिछले 21 दिनों से फरार है। पंजाब पुलिस ने तलवंडी साबो में सख्त
सुरक्षा व्यवस्था की है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News