Breaking News

भगवंत मान सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना

कल गवर्नर हाउस में होगा शपथ ग्रहण समारोह

अमृतसर,30 मई (राजन):पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट विस्तार किये जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा भगवंत मान सरकार में दो नए मंत्रियों की शामिल किए जाने की संभावना है । सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि एक मंत्री की कैबिनेट से छुट्टी होने की संभावना है। भगवंत मान सरकार ने राज्य के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए समय मांगा है। कल बुधवार को गवर्नर हाउस में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के अनुसार दो मंत्रियों के मंत्रालय भी बदले जाने की संभावना है।आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल बुधवार को चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *