Breaking News

कारगिल विजय दिवस के मौके पर सी.एम. भगवंत मान ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

अमृतसर, 26 जुलाई (राजन): कारगिल विजय दिवस के मौके पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वार मैमोरियल अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। सी.एम. मान ने एक्सीडेंटल कासुअलती वाले जवानों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

इसके साथ ही घायल जवानों की एक्स ग्रेशिया राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने 70 -100 प्रतिशत दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 20 लाख से बढ़ा कर 40 लाख, 51-75 प्रतिशत तक दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख और 25 से 50 प्रतिशत तक दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सलाना पौने 9 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ऐतिहासिक कानूनी मील का पत्थर: अमृतसर की विशेष लोक अदालत में एक ही दिन में 6.77 करोड़ रुपये से अधिक का निपटारा

अमृतसर, 21 नवंबर (राजन):असाधारण न्यायिक प्रभावशीलता और जन कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *