
अमृतसर,20 नवंबर (राजन): नगर निगम अमृतसर मेयर चुनाव को दोबारा करवाने को लेकर कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई रेस्टोरेशन पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई होनी थी। जिस पर आज जज छुट्टी पर होने पर सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस पर 27 नवंबर को सुनवाई होगी। बता दे की नगर निगम अमृतसर मेयर , सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 27 जनवरी 2025 को संपन्न हुए थे। इन चुनाव में डिविजनल कमिश्नर जालंधर रेंज द्वारा आम आदमी पार्टी के पार्षद जितेंद्र सिंह भाटिया को मेयर, आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रियंका शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद अनिता रानी को डिप्टी मेयर बहुमत से घोषित कर दिया गया था।
इस चुनाव को लेकर कांग्रेस के पार्षद विकास सोनी द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच में चुनौती दी थी । दायर करवाई गई याचिका में कहा गया है कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से नहीं हुआ है। कांग्रेस के पास पार्षदों का बहुमत था। इसके बावजूद पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार होने पर सरकारी तंत्र ने कथित तौर परधक्केशाही करके आम आदमी पार्टी के पार्षदों को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर घोषित कर दिया । दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अमृतसर नगर निगम तीनों मेयर के दोबारा चुनाव कराए जाएं।
पार्षद विकास सोनी द्वारा दायर की गई याचिका पर लगातार सुनवाई होती रही और अगली तारीख पड़ती रही। इसी बीच पिछले महीनो पार्षद विकास सोनी के एडवोकेट कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट द्वारा इस याचिका को खारिज कर दिया गया। पार्षद विकास सोनी द्वारा हाई कोर्ट की डबल बेंच में अपनी याचिका को रेस्टोरेशन करने के लिए दोबारा अप्लाई किया गया। जिस पर अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News