Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की नियुक्ति का उठाया मामला

अमृतसर,26 सितंबर (राजन):उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड  में मेंबर पावर नियुक्ति का मामला उठाया है। उन्होंने मेंबर पावर की नियुक्ति के लिए पुरानी प्रक्रिया की मांग रखी है। वहीं उन्होंने मेंबर की नियुक्ति में खुली भर्ती का विरोध किया है। सीएम मान ने कहा कि मैं इस बारे में केंद्रीय बिजली मंत्री से भी बात कर चुका हूं। पावर मेंबर की भर्ती पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत होती है।

बाढ़ प्रभावितों की मदद पर चर्चा

बैठक में बाढ़ प्रभावितों की मदद का भी मुद्दा उठा है। इसे लेकर  सीएम भगवंत मान ने हरियाणा और राजस्थान को घेरते हुए कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ से 16 जिलों में नुकसान हुआ है। सीएम ने कहा कि वैसे तो ये राज्य हमेशा पानी मांगते हैं। पर बाढ़ के समय उन्होंने पानी लेने से इनकार कर दिया। सीएम मान ने कहा कि मैं इस मुश्किल घड़ी में अपने लोगों की मदद करना चाहता हूं। हमारे पास बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड मौजूद है।

फर्जी ट्रेवल एजेंट के रजिस्ट्रेशन रद्द किये जाएं

बैठक में फर्जी ट्रेवल एजेंट के मसले पर मुख्यमंत्री मान सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंट टूरिस्ट वीजा पर लोगों को बाहर काम के लिए भेज देते हैं, जिससे भोले भाले लोग विदेशों में फंस जाते हैं। ऐसे ट्रैवल एजेंट्स के रजिस्ट्रेशन रद्द किये जाएं। सीएम मान ने कहा कि फर्जी एजेंट्स की गतिविधियों पर सांझे तौर पर नजर रखने की जरूरत है। इंडियन इमीग्रेशन एक्ट का पालन सख्ती के साथ करवाने की जरूरत है। इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी को ज्यादा अधिकार देने की जरूरत है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *