Breaking News

डॉ. प्रशांत गौतम और मनमीत सोहल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए

अमृतसर,3 दिसंबर : डॉ. प्रशांत गौतम (चंडीगढ़) और मनमीत सोहल (पटियाला) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्रमशः प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री के रूप में सत्र 2023-24 हेतु नव निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा 02 दिसंबर को ABVP प्रांत कार्यालय (जालंधर) से की गई। ABVP के प्रांत कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी सरदार  हरजिंदर सिंह नगपाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। आगामी दिनांक 07 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित ABVP के 69 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में ही संपन्न होने वाले पंजाब प्रांत के 55 वें प्रांतीय अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे। डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। आपकी शिक्षा पर्यटन विषय में बद्धष्ठ तक हुई है। वर्तमान में आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत है।वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य है। उनके 80 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं एवं पर्यटन विषय में आपकी 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। वह 1998 में विद्यार्थी जीवन से ABVP के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में वह अब तक चंडीगढ़ प्रमुख से लेकर पंजाब प्रांत उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। वर्तमान में आप राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य हैं। आगामी सत्र 2023-24 हेतु प्रांत अध्यक्ष के दायित्व पर निर्वाचित हुए हैं। आपका निवास चंडीगढ़ है।  मनमीत सोहल मूलतः जालंधर से है। आपकी शिक्षा ठड्डू कॉलेज जालंधर से शस्रू, फार्मेसी में डिप्लोमा एवं क्वश्वस्र तक हुई है।वह 2017 से परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2020 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। पूर्व में आपने जालंधर महानगर मंत्री, प्रांत सह मंत्री, जाला संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाया जा रहे नशा विरोधी अभियान एवं कोरोना काल में लोगों की सहायता हेतु उन्हों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान में वह पटियाला विभाग संगठन मंत्री हैं। आगामी सत्र 2023-24 हेतु वह प्रांत मंत्री के दायित्व पर निर्वाचित हुए है। आपका केंद्र पटियाला है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर के होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को बचाने के लिए सांसद औजला ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र:कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई जारी रखने की मांग

अमृतसर, 10 मार्च:अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *