Breaking News

पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का जनाधार हुआ और मजबूत: हरविंदर सिंह संधू

अमृतसर, 24 दिसंबर :गुरुनगरी की पश्चिमी विधानसभा में भाजपा ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया, जहाँ पश्चिमी विधानसभा के अंतर्गत आती वार्ड नं. 75 में भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल छोड़ दर्जनों लोग अपने परिवारों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए। वार्ड नं. 75 में पड़ने वाले भट्ठा अर्जुन नगर इलाके में भाजपा नेता जोगिन्दर सिंह अटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने भाजपा परिवार में शामिल हुए इन सभी नए कार्यकर्ताओं व उनके परिवारों को भाजपा का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा उन्हें भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर हरविंदर सिंह संधू के साथ भाजपा प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, जिला महासचिव मनीष शर्मा, केवल गिल, जिला उपाध्यक्ष सजीव खोसला, पूर्व  पार्षद अरविन्द शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अश्वनी बाबा आदि भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एसजीपीसी का बड़ा एक्शन:ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त की

अमृतसर, 26 फरवरी:आज आंतरिक समिति की बैठक के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *