Breaking News

इंतकालो के लंबित मामलों के निपटारे के लिए 15 जनवरी को लगेगा एक और विशेष शिविर : डिप्टी कमिश्नर

फाइल फोटो डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी

अमृतसर, 12 जनवरी:डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने कहा कि अमृतसर जिले की विभिन्न तहसीलों और उप-तहसीलों में इंतकाल के जो मामले लंबे समय से लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 15 जनवरी  को एक विशेष शिविर लगाया जाएगा। अब फिर से पंजाब सरकार की ओर से मिले आदेशों की पालना करते हुए और जनहित को मुख्य रखते हुए 15 जनवरी को जिले की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में एक और विशेष कैंप लगाया जाएगा।डीसी ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे 15 जनवरी को विशेष शिविर आयोजित कर अपने-अपने कार्यालय में बैठकर इन इंतकालो का निपटारा करना सुनिश्चित करेंगे।  उन्होंने लोगों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कांग्रेस अमृतसर शहरी के प्रधान पर पुलिस में एफआईआर दर्ज

शिवानी के घर के बाहर खड़ा मिट्ठू मदन। अमृतसर, 4 अक्टूबर:कांग्रेस के जिला प्रधान सौरभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *