Breaking News

पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर,20 जनवरी (राजन): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान पेरिस एवेन्यू छेहड़टा क्षेत्र में हरदीप सिंह निवासी लंगर हॉल स्ट्रीट, पेरिस एवेन्यू छेहरटा 400 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल कंडा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी उम्र 22 साल, पढ़ाई 12वीं पास, एक सैलून में काम करता है।प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह हेरोइन गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी संदीप सिंह से ली थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर उससे गहन पूछताछ कर उसके आगे-पीछे के लिंक के बारे में पता लगाकर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

100 बोतल अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति कमल कुमार उर्फ ​​बब्लू  निवासी भल्ला कॉलोनी छेहरटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपों से 100 बोतल अवैध शराब बरामद की गई और इसके खिलाफ थाना छेहरटा में एक्साइज एक्ट का केस दर्ज किया गया। 

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 60 किलो हेरोइन बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर, 30 जून(राजन):अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *