
अमृतसर,20 जनवरी (राजन): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी दौरान पेरिस एवेन्यू छेहड़टा क्षेत्र में हरदीप सिंह निवासी लंगर हॉल स्ट्रीट, पेरिस एवेन्यू छेहरटा 400 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल कंडा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी उम्र 22 साल, पढ़ाई 12वीं पास, एक सैलून में काम करता है।प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह हेरोइन गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी संदीप सिंह से ली थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर उससे गहन पूछताछ कर उसके आगे-पीछे के लिंक के बारे में पता लगाकर इस धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
100 बोतल अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति कमल कुमार उर्फ बब्लू निवासी भल्ला कॉलोनी छेहरटा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपों से 100 बोतल अवैध शराब बरामद की गई और इसके खिलाफ थाना छेहरटा में एक्साइज एक्ट का केस दर्ज किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News