Breaking News

दूरदर्शन के धारावाहिक रहे ‘उड़ान’ से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी का निधन

स्व. कविता चौधरी की फाइल फोटो।

अमृतसर, 16 फरवरी:दूरदर्शन के धारावाहिक रहे ‘उड़ान’ से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री कविता चौधरी का 62 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। वे काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी। उनका अंतिम संस्कार अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी का जन्म अमृतसर में ही हुआ था और जिंदगी का अंतिम समय भी यहीं गुजारने के लिए उन्होंने मन्नावाला में 2018 में एक घर खरीदा था। कैंसर का इलाज  चल रहा था। जहां कल देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। कविता चौधरी को उनके भाई कपिल चौधरी ने मुखाग्नि दी। हालांकि उनके असिस्टेंट अजय ने भी उनका साथ दिया। उनके देहांत से बॉलीवुड व फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है।

देश की दूसरी महिला आईपीएस की बहन थी कविता

35 साल पहले दूरदर्शन पर एक सीरियल उड़ान प्रसारित हुआ था। इसकी कहानी भी असली थी और सेट भी। इस सीरियल को कविता चौधरी ने अपनी बहन आईपीएस कंचन चौधरी भट्टाचार्या से प्रभावित होकर बनाया था। उनकी बहन कंचन देश की  दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थी। जबकि देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी भी अमृतसर से थी।

उड़ान को मिली थी प्रशंसा

कविता ने अपनी ही आईपीएस बहन के जीवन को उड़ान धारावाहिक में लोगों के सामने रखा था। साल 1989 में दूरदर्शन पर आए टीवी शो ‘उड़ान’ की कहानी भारत की दूसरी आईपीएस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्या की थी, जिसे उनकी बहन कविता चौधरी ने लिखा, निर्देशित किया और उसमें मुख्य किरदार भी निभाया। कविता ने अपनी बहन कंचन चौधरी की भूमिका का नाम कल्याणी सिंह रखा था। मात्र 30 ऐपिसोड वाले इस टीवी सीरीज को जबरदस्त प्रशंसा मिली थी।

दो और सीरियल्स में दिखी थी कविता

कविता ने इसके बाद दो और सीरियल किए थे। जिनमें एक यूअर ऑनर 2000 में दूरदर्शन पर दिखाया गया था। इसमें कविता कौशल्या के किरदार में दिखी थी। इसके बाद 2015 में दूरदर्शन में कविता एक बार फिर धारावाहिक आईपीएस में दिखी। ये एक अपराध आधारित सीरियल था। जिसकी एंकर कविता चौधरी खुद थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *