Breaking News

साउथ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर कम नगर निगम एडिशनल कमिश्नर ने अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की मीटिंग

साउथ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर सिंह राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मीटिंग करते हुए।

अमृतसर,20 मार्च (राजन): अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर कम नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने आज सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग दौरान सुरिंदर सिंह ने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू हो चुकी है।उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी द्वारा रैली या सभा का आयोजन करने की रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय से परमिशन ली जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आपसी भाईचारा बरकरार रखा जाए। किसी भी धर्म और जाति के आधार पर प्रचार-प्रसार ना किया जाए। रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम के मंजूर शुदा होल्डिंग पर ही विज्ञापन लगाया जाए। उन्होंने कहा कि होल्डिंग,बैनर,पोस्टर लगाने की भी परमिशन ली जाए। सभी विज्ञापनों के नीचे प्रिंटिंग प्रेस का नाम और मोबाइल नंबर भी होना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियो को कहा कि आदर्श चुनाव संहिता के नियमों का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है और किसी भी कीमत पर ऐसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा जब अपना अपना चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा, तब हो रहे खर्चे की पूरी-पूरी जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में दी जाए। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से मेंटेन रखा जाए। इस अवसर पर सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा  कानूगो राजविंदर सिंह, सुपरीटेंडेंट जसविंदर सिंह, सुपरीटेंडेंट चंचल गुप्ता व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

साउथ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर सिंह राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मीटिंग करते हुए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है

अमृतसर,18 अक्टूबर: दशहरा पर्व नजदीक आते ही रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *