Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

अमृतसर/ दिल्ली,21 मार्च:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में ई डी ने गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल को हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद गुरुवार को ई डी की टीम शाम 7 बजे उनके घर 10वां समन देने के लिए पहुंची। टीम के पास सर्च वारंट भी है। इस दौरान सीएम आवास के आसपास और ई डी दफ्तर के बाहर काफी सुरक्षा सूत्रों की मानें तो ई डी की पूछताछ में के कविता ने केजरीवाल का नाम लिया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अरविंद केजरीवाल को आज रात ई डी ने गिरफ्तार कर लिया है।ई डी केजरीवाल को उनके आवास से अपने दफ्तर ले जाने वाली है।

केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगे।
दिल्ली की मंत्री आतशी सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने निभाया वादा, सिर्फ़ 30 दिनों में सबसे ज़्यादा मुआवजा देकर रचा इतिहास :मुख्यमंत्री ने 631 किसानों को वितरित किया मुआवजा

अजनाला (अमृतसर), 13 अक्टूबर (राजन): सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *