Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

अमृतसर/ दिल्ली,21 मार्च:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति केस में ई डी ने गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल को हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद गुरुवार को ई डी की टीम शाम 7 बजे उनके घर 10वां समन देने के लिए पहुंची। टीम के पास सर्च वारंट भी है। इस दौरान सीएम आवास के आसपास और ई डी दफ्तर के बाहर काफी सुरक्षा सूत्रों की मानें तो ई डी की पूछताछ में के कविता ने केजरीवाल का नाम लिया है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। अरविंद केजरीवाल को आज रात ई डी ने गिरफ्तार कर लिया है।ई डी केजरीवाल को उनके आवास से अपने दफ्तर ले जाने वाली है।

केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने के बाद भी इस्तीफा नहीं देंगे।
दिल्ली की मंत्री आतशी सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एक्साइज डिपार्टमेंट ने 716 केस रजिस्टर किए, 604 लोगों को गिरफ्तार किया : सहायक कमिश्नर एक्साइज

डी.एस. चीमा, असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज), अमृतसर रेंज, अमृतसर प्रेस रिपोर्टर्स से बात करते हुए।  अमृतसर,9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *