Breaking News

तरनजीत सिंह संधू समुंदरी की चुनाव मुहीम को मिला बल, विपक्षी पार्टियों से जुड़े दर्जनों परिवार भाजपा में शामिल

अमृतसर, 26 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोजाना विपक्ष के कई दिग्गज नेता तथा भारी संख्या में आम लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज अमृतसर की उत्तरी विधानसभा के अधीन आते भाजपा के नार्थ पंचायत मंडल में मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह हनेरियां की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दयानंद नगर पंचायत से दर्जनों परिवारों ने विपक्षी पार्टियों का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा भाजपा परिवार की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर शक्ति केंद्र इंचार्ज पिंकी तथा बूथ अध्यक्ष विजय कुमार आदि भी उपस्थित थे। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *