Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

अमृतसर,15 अगस्त:केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स  ने भारत की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हाथी गेट पर स्थित अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समारोह आयोजित किया। इस समारोह में विधायक डॉ अजय गुप्ता का उपस्थित आम आदमी  पार्टी के वॉलिंटियर्स ने  उनका जोरदार स्वागत किया।सबसे पहले विधायक गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

भारत की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सबसे पहले भारत की आजादी के 77 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया, जिन्होंने आज देश को बनाया है।उन्होंने कहा शहारवासियों से  मिलजुल कर लोगों के सहयोग से शहर को और भी ऊंचाइयों तक लेकर जाना हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों से स्वतंत्रता सेनानियों ने लड़कर आजादी प्राप्त की उन्हीं के लक्ष्य से प्रेरणा लेकर हम सब मिलकर अपनी सेवा लोगों को अर्पित करें। देश के तिरंगे का मान रखना है। उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र को और ऊंचाइयों तक लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि जैसा कि अमृतसर गुरु नगरी का नाम पूरे देश और दुनिया में हैं। गुरु नगरी को और भी बढ़िया ढंग से चलाने का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्होंने एक बार फिर शहर वासियों को आजादी दिवस की बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *