Breaking News

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली साथ आए: 6 साल बाद गठबंधन, शाह बोले- सीएम अकाली दल का होगा

अमृतसर, 24 नवंबर:भाजपा और शिरोमणि अकाली दल 6 साल बाद फिर साथ आए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन का ऐलान किया। अमित शाह ने कहा- पंजाब दोनों दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। चुनाव जीतने के बाद अकाली दल का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

अमित शाह से पूछा गया कि घोषणा देर से हुई। इस पर
शाह ने कहा- घोषणा जरूर थोड़ी देर से हुई, लेकिन हम
चाहते थे कि गठबंधन लंबा चले। इस पर विचार चलता
रहा। हमने संयुक्त रोड मैप तैयार किया, इसलिए देरी हुई।

शाह बोले- स्थिति सामान्य होने पर करतारपुर कॉरिडोर
खोल देंगे

अमित शाह ने कहा- करतारपुर साहिब कोरिडोर की
डिमांड आजादी के वक्त थी। तब हम होते तो करतारपुर
साहिब भारत में होता। कांग्रेस की लापरवाही के
कारण हमारे पास नहीं है। हमने ही कॉरिडोर बनाया तो
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त इसे बंद किया गया । जब स्थिति
सामान्य हो जाएगी इसे खोल दिया जाएगा। हमने बनाया
तो हम भी चाहते हैं खले । राष्त्रीय सरक्षा के कारण बंद किया गया है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सुखबीर बोले- भाजपा से हमारा रिश्ता नाखून मांस जैसा

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल
ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक गठबंधन नहीं है।
यह इमोशनल गठबंधन है। मेरे पिता कहते थे कि यह
नाखून मांस का गठबंधन है। जितनी देर यह गठबंधन रहा
पंजाब तरक्की पर रहा। पंजाब में शांति रही। यह रिश्ता मेरे पिताजी और अटल,अडवाणी जी ने बनाया था। यह एक पारिवारिक रिश्ता है। पंजाब को बचाने की
जरूरत है। अकाली दल हिंदुस्तान की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आजादी और आजादी के बाद भी हमने अहम योगदान निभाया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बिक्रम मजीठिया को विदेश जाने की अनुमति.मिली: सात दिन पहले मोहाली अदालत में लगाई थी याचिका

अमृतसर, 23 नवंबर : अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *