Breaking News

पंजाब गवर्नर कटारिया सीएम मान के साथ  दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर, 31 अगस्त: पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया आज शनिवार अमृतसर पहुंचे हैं। ये उनका पहला अमृतसर दौरा है। गवर्नर कटारिया के साथ उनकी पत्नी, मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ हैं। गौरतलब है कि सोमवार से गवर्नर कटारिया की तरफ से बुलाया गया पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। गवर्नर कटारिया की तरफ सेबुलाया गया ये पहला मानसून सत्र है।पंजाब गवर्नर कटारिया ने इसी साल 31 जुलाई को पदभार संभाला था।

पहला कार्यक्रम हुआ था रद्द

गवर्नर कटारिया 31 जुलाई को पदभार संभालने के बाद पहले भी श्री दरबार साहिब आना चाहते थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया था। अब जब पहला सत्र शुरू होने वाला है तो गवर्नर पुरोहित ने फिर से अमृतसर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ अमृतसर पहुंचे हैं।गवर्नर कटारिया श्री दुर्गियाना मंदिर भी माथा टेकेगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता की पत्नी का निधन

अमृतसर, 13 जनवरी: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता की पत्नी रेणू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *