Breaking News

अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़: 6 गिरफ्तार, 3 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर, 28 अगस्त:पंजाब पुलिस को नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर
और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अलग-अलग दो ऑपरेशन चलाकर हथियार और नशा तस्करी से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 किलो 920 ग्राम हेरोइन और 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद की गई हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी सीमा पार से तस्करी में शामिल थे और पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच आगे वितरण के लिए ड्रोन के माध्यम से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त कर रहे थे। इसके बाद इसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने और क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने दो आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार

अमृतसर, 23 अगस्त (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *