Breaking News

मानव तस्करी में संलिप्त पंजाब के ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी:धालीवाल

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। 

अमृतसर,7 फरवरी : कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में मानव तस्करी में शामिल ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस गोरख धंधे को हमेशा के लिए बंद किया जाएगा।  आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट पंजाबियों के मामलों का विवरण सुनकर वह बहुत दुखी हुए हैं तथा यह भी कि किस प्रकार दुष्ट ट्रैवल एजेंटों ने इन निर्दोष लोगों को लूटा है। उन्होंने कहा कि आम परिवारों से 50-60 लाख रुपए की ठगी की गई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इन मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और उनके निर्देशों के अनुरूप कल भिंडी सैदां थाने में ट्रैवल एजेंट सतनाम सिंह निवासी कोटली खैरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मानव तस्करी का यह नेटवर्क बहुत बड़ा

  मंत्री धालीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे एनआरआई मामलों के विभाग में ऐसे किसी भी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं, जिसने आपसे पैसे लिए हों या धोखाधड़ी की हो, ताकि हम उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित कर सकें। धालीवाल ने कहा कि मानव तस्करी का यह नेटवर्क बहुत बड़ा है, जो देश के गांवों से लेकर दुनिया के बड़े शहरों तक फैला हुआ है और इसकी जड़ें बहुत मजबूत हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फैसला किया है कि इसकी जड़ें पंजाब से खत्म की जाएंगी, जिसकी शुरुआत हमने कर दी है।  उन्होंने कहा कि लोगों को ठगने और गुमराह करने वाले इन मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके कार्यालयों को सील कर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *