Breaking News

भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन: फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए, न्यूजीलैंड की 96 रन से सबसे बड़ी हार

अमृतसर,8 मार्च:भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था।

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी-20
वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। संजू सैमसन ने टी-20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए । न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली। 

स्कोरबोर्ड 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत: 61 रन से हराया

अमृतसर,15 फरवरी:भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा कर धूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *