Breaking News

सफाई मजदूर फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर निगम कमिश्नर और मेयर को दिया मांग पत्र

अपनी मांगों को लेकर मेयर को मांग पत्र देते हुए सफाई मजदूर फेडरेशन के पदाधिकारी।

अमृतसर,16 अप्रैल (राजन): सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख और मेयर जितेंद्र मोती भाटिया को मांग पत्र दिया है। फेडरेशन के प्रधान विनोद बिट्टा, उप चेयरमैन सुरेंदर टोना और सरपरस्त  केवल कुमार ने कहा कि सफाई सेवकों को लेकर उनकी पुरानी मांगे चल रही है। जिसे लेकर आज निगम कमिश्नर कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट और मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को मांग पत्र देकर कहा गया है कि अगर उनकी मांगे मंगलवार तक ना मानी गई तो फेडरेशन 72 घंटे का नोटिस देकर नगर निगम में पूरी तरह से हड़ताल कर देगी।

निगम कमिश्नर कार्यालय में मांग पत्र देते हुए सफाई मजदूर फेडरेशन के पदाधिकारी।

यह रखी गई मांगे

प्रधान विनोद बिट्टा और उप चेयरमैन सुरेंदर टोना ने कहा कि सफाई सेवकों को प्रति महीने 7 तारीख से पहले वेतन दे दिया जाए। सफाई सेवकों की इंक्रीमेंट और कंफर्ममेशन किसी तरह की भी रोक ना लगाई जाए। नगर निगम में आउटसोर्स पर रखे गए सफाई सेवकों को पक्का किया जाए। नगर निगम में रखे गए 50 सेनेटरी सुपरवाइजर को बीटो में काम दिया जाए ना कि कार्यालय में, शहर की वार्ड की गिनती 85 हो चुकी है। शहर का क्षेत्रफल भी बढ़ गया है किंतु नए पक्के तौर पर सफाई सेवक भर्ती नहीं की जा रही। उन्होंने मांग की कि लगभग 5000 सफाई सेवकों की पक्की भर्ती की जाए। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों को मकान बनाने के लिए नक्शा पास करवाने पर किसी तरह की कोई रोक ना लगाई जाए और एनओसी की फीस में भी छूट दी जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

घरेलू कलह में नगर निगम यूनियन प्रधान ने दी जान: वीडियो बना पत्नी व ससुराल वालों पर लगाया आरोप, फिर मारी गोली

मृतक आशु नाहर की फाइल फोटो। अमृतसर, 21 फरवरी (राजन):घरेलू विवाद में नगर निगम ऑटो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *