Breaking News

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के हित सुरक्षित रखते हुए देश की तरक्की के लिए नया रनवे: सुनील जाखड़

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील जाखड़।

अमृतसर, 10 फरवरी(राजन): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देश के किसानों को सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रगति के द्वार खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता देश को उन्नति की नई मंजिलों तक ले जाने के लिए रनवे के रूप में कार्य करेगा। वे आज यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा अपने लोगों और विशेषकर किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही समझती है, इसलिए वह लोगों को इस व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों को इस समझौते के प्रति भ्रामक प्रचार करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में देशहित में यह समझौता करने में सफलता प्राप्त की है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर यह समझौता हमारे उद्योगों और वाणिज्य के लिए प्रगति के रास्ते खोलेगा और देश में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, वहीं सरकार ने इस समझौते को इस तरह तैयार किया है कि हमारे किसानों के चारों ओर एक सुरक्षित “लक्ष्मण रेखा” खींच दी गई है और उनके हितों की रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि वे नेता होने  से पहले एक किसान हैं और किसान होने के नाते दावे के साथ कह रहे हैं कि इससे पंजाब के किसी भी किसान पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। पंजाब में जो फसलें किसान उगाते हैं, उन्हें इस समझौते से बाहर रखा गया है।

इसी प्रकार यह समझौता जहां हमारे किसानों को सुरक्षा प्रदान करता है, वहीं खेती से हटकर अन्य क्षेत्रों में जा रही किसान परिवारों की अगली पीढ़ी के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। इसके तहत भारत से 1 बिलियन डॉलर के कृषि उत्पाद अमेरिका को शून्य प्रतिशत टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे।

सुनील जाखड़ ने कहा कि अमेरिका में टेक्सटाइल सेक्टर का बाजार 345 बिलियन डॉलर का है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी केवल 5 प्रतिशत है, जबकि चीन की हिस्सेदारी 25 से 35 प्रतिशत रही है। अब जब हमें चीन की तुलना में कम टैरिफ पर इस बाजार तक पहुंच मिलेगी, तो इससे हमारे टेक्सटाइल उद्योगों को सीधा लाभ होगा और पंजाब के टेक्सटाइल उद्योग को भी इसका फायदा पहुंचेगा, जिसका अप्रत्यक्ष लाभ पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी होगा। फैक्ट्रियां चलेंगी तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, राजस्व में वृद्धि होगी और विकास का नया मार्ग शुरू होगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ड्रग्स के खिलाफ जंग 2.0 में विधायक डॉ गुप्ता द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सेमिनार करवा कर लोगों को किया जागरूक

अमृतसर, 9 फरवरी (राजन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में गांव के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *