Breaking News

युवा आपदा मित्र स्कीम में अनमोल ने किया सर्वोत्तम प्रदर्शन

अमृतसर,10 फरवरी (राजन):आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आयोजित “युवा आपदा मित्र” प्रशिक्षण स्कीम के समापन समारोह में डी.ए.वी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवक अनमोल सिंह ने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमरदीप गुप्ता ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस ट्रेनिंग में एक सौ साठ स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था । डी ए वी कॉलेज की तरफ से अनमोल सिंह, हरगुण सिंह, ऋषभ कुमार और दिलप्रीत सिंह ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया । डॉ गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे कि आपदा के दौरान तत्काल प्रतिक्रिया, बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा एवं आपदा पूर्व तैयारियों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

एन एस एस अधिकारी डॉ स्मृति अग्रवाल ने बताया कि अनमोल ने पूरे प्रशिक्षण अवधि के दौरान अत्यंत लगन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया। उन्होंने सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ सभी व्यावहारिक अभ्यासों में उत्कृष्ट कौशल और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित की। प्रशिक्षकों एवं मूल्यांकनकर्ताओं ने उनके द्वारा प्रदर्शित तकनीकी समझ, टीम भावना और आपदा प्रबंधन के प्रति गंभीर रवैये की विशेष रूप से सराहना की।

इस उपलब्धि प्रो मनीष कपूर, प्रो मोहित मेहरा और प्रो निधि कौशल ने अनमोल को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल अनमोल के व्यक्तिगत समर्पण, बल्कि कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा युवाओं में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना के प्रति जागरूकता पैदा करने के निरंतर प्रयासों का भी प्रतिफल है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दून इंटरनेशनल स्कूल ने मातृ दिवस मनाया – मस्ती, फिटनेस और पारिवारिक बंधन के साथ

अमृतसर, 9 मई:मातृ दिवस के अवसर पर, दून इंटरनेशनल स्कूल, अमृतसर ने 9 मई, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *