Breaking News

इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए ए.एन.टी.एफ. की टीम कर रही छापेमारी

अमृतसर,16 फरवरी: ए.एन.टी.एफ. की टीम ने लाहौरी गेट, इस्लामाबाद रोड से 2 किलो हेरोइन सहित चार तस्करों को 2 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया था, जिसमें कनाडा में बैठे तस्कर गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया। जब ए.एन.टी.एफ. ने गुरविंदर के पिता को जांच के लिए बुलाना शुरू किया तो अचानक इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी रिपन कुमार की एंट्री हुई और कपड़ा व्यापारी गौरव अरोड़ा के जरिए 5 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

ए.एन.टी.एफ. के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन रिपन अभी फरार है। हालांकि ए.एन.टी.एफ. और इंटेलिजेंस विंग दोनों अलग-अलग विभाग हैं। फिलहाल रिपन की गिरफ्तारी के लिए ए.एन.टी.एफ. की टीम छापेमारी कर रही है।

2 फरवरी 2026 को ए.एन.टी.एफ. की टीम ने लाहौरी गेट, इस्लामाबाद रोड पर एक स्कूटी और कार सवार 4 युवकों को काबू किया। स्कूटी की डिग्गी से 2 किलो 80 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों भोलू, पीयूष, गौरव और चांद से पूछताछ के दौरान जेल में बंद सचिन का नाम सामने आया। उसकी निशानदेही पर 9 लाख रुपये की ड्रग मनी और 3 पिस्टल बरामद किए गए तथा कनाडा निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ बाबा का नाम सामने आया। जब गुरविंदर के पिता को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि उनका नाम केस से बाहर निकालने के लिए गौरव अरोड़ा आया था। उसने 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी और 5 लाख रुपये ले भी लिए। रिपन लंबे समय तक एस.एस.पी. विजिलेंस का रीडर रह चुका है और कुछ महीने पहले ही पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग में तैनात हुआ था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

महा शिवरात्रि पर सजे शिवालय:फूलों और रोशनी के बीच उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, विधायक डॉ गुप्ता अलग-अलग मंदिरों में नतमस्तक हुए

अमृतसर,15 फरवरी:महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *