Breaking News

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, संजू के नाबाद 97 रन

अमृतसर, 1 मार्च:भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए ।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4
विकेट पर 195 रन बनाए । रोस्टन चेज (40) और जेसन होल्डर (नाबाद 37 ) ने अहम योगदान दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटके।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत डगमगाई। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े।

स्कोरबोर्ड

वेस्टइंडीज

भारत

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत: 61 रन से हराया

अमृतसर,15 फरवरी:भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हरा कर धूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *