Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने पिंड थांडे में सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

पिंड थांडे में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 2 मार्च (राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज पिंड थांडे में सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पिंड थांडे में सीवरेज व्यवस्था नहीं थी। इस ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिस कारण पिंड के लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि आज सीवरेज व्यवस्था डलवाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा की दरगाह से लेकर सारे पिंड थांडे अब सीवरेज व्यवस्था डल जाएगी। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था डलने के उपरांत इन गलियों और सड़कों को पक्का बनवा दिया जाएगा।

पिंड थांडे में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी 14 वार्ड और तीन पंचायतो में लोगों की समस्या देखते हुए विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीनों पंचायतो के विकास करवा कर शहर जैसी सहूलते प्रदान करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि विधायक फंड से लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से तीनों पंचायत के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

पिंड थांडे में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

इस अवसर पर  पिंड थांडे में रहने वाले लोगों ने विधायक डॉ गुप्ता का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि पिंड थांडे की ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। विधायक डॉ गुप्ता प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर उनका हल निकाल रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच तस्वीर सिंह, पंचायत सदस्य लखबीर सिंह,सुखविंदर सिंह,गुरदास सिंह मनजीत सिंह, विशाल लाडी व भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सांसद औजला ने कनाडा के प्रधानमंत्री को अमृतसर से सीधी उड़ान शुरू करने का किया आग्रह

सांसद गुरजीत सिंह औजला की फाइल फोटो। अमृतसर, 28 फरवरी (राजन): अमृतसर से सांसद गुरजीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *