Breaking News

अरब देशों में फंसे लोगों के लिए पंजाब सरकार सक्रिय: स्पेशल हेल्पलाइन नंबर और वाट्सऐप नंबर जारी

सीएम भगवंत मान

अमृतसर, 2 मार्च:इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से अरब देशों में रहने वाले कई पंजाबी परिवार आफत में आ गए है। ऐसे लोगों को पंजाब सरकार आगे आई है। सरकार ने अपना कंट्रोल रूम गठित किया है। कंट्रोल रूम में लैंड लाइन से लेकर वाट्सऐप नंबर जारी किया है। जहां पर संपर्क कर वह अपने परिवारो की मदद कर पाएंगे।

यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी। उन्होंने इस संबंधी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की है। वहीं, सरकार ने यह आकड़े जुटाने में लगी है कि अपने कितने लोग वहां पर फंसे हुए है।

सीएम ने अपनी पोस्ट में लिख है कि अरब देशों में जारी
संघर्ष के कारण वहां रह रहे कई पंजाबी परिवार मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। ऐसे में पंजाब सरकार की NRI विंग ने मदद के लिए अपने कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं।

यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसके परिवार का सदस्य इन
देशों में फंसा हुआ है, तो वह तुरंत संपर्क करे। संबंधित
अधिकारियों का कहना है कि वे विदेश मंत्रालय के साथ
लगातार संपर्क में हैं और जरूरतमंद लोगों को हर संभवसहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं

।NRI विंग पंजाब – 24×7 कंट्रोल रूम

फोन नंबर- 0172-2260042
फोन नंबर- 0172-2260043
वाट्सऐप- +91 94787 79112
जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें।

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर लिखा

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *