Breaking News

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली: रंगों से सरोबारहुए भक्त, दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला; चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

अमृतसर, 2 मार्च:दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाई
गई है। यहां होली के एक दिन पहले उत्सव मनाया जाता है। हालांकि 4 मार्च को होली है और 3 मार्च को होली मनाई जानी थी लेकिन चंद्रग्रहण की वजह से इसे एक दिन पहले मनाया गया है।

मंदिर के पंडित मेघा श्यामलाल ने बताया कि कल चंद्रग्रहण सुबह करीब 6:20 बजे शुरू होगा और लगभग 65 मिनट तक चलेगा। इस दौरान मंदिर पूरी तरह से बंद रहेंगे। जैसे ही ग्रहण समाप्त होगा, मंदिर के द्वार फिर से खोले जाएंगे।

होली उत्सव के दौरान पहले पालकी यात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने जमकर एक-दूसरे पर रंग उड़ेला । इस दौरान महिला भक्त नाचती नजर आईं। महिला श्रद्धालु ने कहा कि आज दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *