Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: विधायक डॉ अजय गुप्ता

अमृतसर, 25 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 60 के क्षेत्र मेडिसिन मार्केट में गलियां बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा  क्षेत्र में विकास कार्य की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में लोगों द्वारा विकास कार्य करवाने की मांग की जाती है, उस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की  सभी टूटी गलियों और सड़कों को फिर से बनाने का काम शुरू हैं । इसके साथ ही पानी और सीवरेज सिस्टम को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि इलाके के लोगों को साफ और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

आम आदमी पार्टी की सरकार “काम की राजनीति” में यकीन रखती है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार “काम की राजनीति” में यकीन रखती है और हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की पुरानी वॉल्ड सिटी में पहले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वॉल्ड सिटी में पिछले लंबे अरसे से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी में सीवरेज की समस्याओं का पूरी तरह से हल आने वाले दिनों में निकाल दिया जाएगा।

लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़कें, गलियां, पानी और सफ़ाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।इस मौके पर वार्ड इंचार्ज विशाल गिल, बबीता जायसवाल, मैडम मधु, रामकुमार, वासु जी, आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स, नगर निगम अधिकारी और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

व्यापारियों की नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम  द्वारा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन  की बैठक आयोजित

अमृतसर, 30 जून:नगर निगम अमृतसर  द्वारा आज शहर के व्यापारियों की नागरिक सुविधाओं से संबंधित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *