
अमृतसर, 24 मार्च: आत्महत्या करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार आज चौथे दिन पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई। पत्नी उनके चेहरे की ओर एकटक देखती रही, जबकि मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। इससे पहले अस्पताल में रंधावा का करीब साढ़े 4 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।
उधर, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 5 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पेशी के दौरन उनके समर्थकों ने हंगामा किया। उन्होंने कोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
सीएम बोले- सीबीआई जांच नहीं होगी

वहीं, इस केस की जांच सीबीआई को देने की बात पर सीएम भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वडिंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ?
सीबीआई जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का इस्तीफा हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री – संतरी एक समान हैं।
ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को
इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो में 9 बार बदलाव कर चुकी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News